BijapurChhattisgarh

CG : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर…घटनास्थल से हथियार बरामद

 बीजापुर। विष्णुदेव साय सरकार के आने के बाद से नक्सलियों के बुरे दिन चल रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में ग्रे हाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. घटनास्थल से एक LMG और एक AK 47 समेत कई हथियारों के मिलने की भी खबर है. मुठभेड़ उसूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत चल रही है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!