ChhattisgarhKawardha

CG : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर…सवार पत्नी क मौत, बच्चे की हालत नाजुक

कवर्धा।  जिले से हादसे का मामला सामने आ रहा है, यहाँ बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति और और बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा सोमवार की देर शाम का है। मृतिका का नाम पिंकी साहू है, जो अपने मायके से लौट रही थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक पिंकी साहू रक्षा बंधन में अपने मायके गयी हुई थी। राखी का त्योहार मनाकर वो वापस अपने पति और बच्चे के साथ लौट रही थी। बाइक पर सवार होकर जैसे ही सभी गुरुकुल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जहां पत्नी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी।

वहीं पति और 1 साल के बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतिका पिंकी साहू अपने मायके बिरकोना गयी थी, वापस लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!