ChhattisgarhRaipur

CGBSE Board Result 2024 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का कल आएगा परिणाम,ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर जानकारी दी है कि कल यानी 9 मई को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा. इस संबंध में माशिमं के आदेश भी जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट कल 12.30 बजे जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद पर अपना रिजल्ट नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर देख सकेंगे.

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे-
10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in और https://results.cg.nic.in पर देख सकते हैं.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!