ChhattisgarhRaipur

रायपुर : तलाशी के दौरान पॉकेट से मिला चरस, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में लगातार नशे के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करते नजर आ रही है। वहीँ राजीव गांधी नगर स्थित श्रृष्टि प्लाजा के पास 8.85 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत का है।

Related Articles

दरअसल एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव गांधी नगर स्थित श्रृष्टि प्लाजा के पास एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ रखा है तथा बिक्री करने कि फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विपुल महोबिया निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर पैण्ट की जेब से मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विपुल महोबिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.85 ग्राम चरस कीमती लगभग 5,500/- रूपये जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – विपुल महोबिया पिता रत्नाकर महोबिया उम्र 23 साल निवासी मौलीपारा थाना तेलीबांधा रायपुर।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!