ChhattisgarhRaipur

Chhattisgarh Assembly Election 2023; जानें कौन हैं प्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला पोर्ते

रायपुर। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। जिसमें प्रतापपुर विधानसभा सीट पर 44 साल की शकुंतला पोर्ते को पार्टी ने इस बार टिकट दिया है।
प्रतापपुर सीट अनुसूचित जन-जाति के लिए आरक्षित है।

ये है प्रतापपुर विधानसभा का जातिगत समीकरण

  • कुल मतदाता- 108325
  • अनुसूचित जनजाति – 60 फीसदी
  • ओबीसी-सामान्य वर्ग- 30 से 35 फीसदी

बीजेपी की उम्मीदवार शकुंतला पोर्ते अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती हैं। गोंड समाज में इनकी अच्छी पैठ है। इस सीट पर कुल मतदाता 108325 है। इनमें से 60 फीसदी अनुसूचित जनजाति के हैं। इसमें गोंड समाज की संख्या 40 प्रतिशत है। बाकी बचे हुए में कंवर, पंडो, चेरवा और पहाड़ी कोरवा समाज आता है। इस विधानसभा में सिर्फ 30 से 35 फीसदी आबादी ओबीसी और सामान्य वर्ग से हैं। जिसमें जायसवाल, कुशवाहा, गुप्ता, मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हैं।

जानें कौन हैं शकुंतला पोर्ते

शकुंतला पोर्ते पेशे से वकील हैं। वर्तमान में महिला मोर्चा बलरामपुर की अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से बीजेपी में सक्रिय रही हैं। शकुंतला पोर्ते बीजेपी की तेज तर्रार नेता के रूप में जानी जाती है। जातिगत दांव खेलने की कोशिश में बीजेपी ने उन्हें टिकट दी है। इसके अलावा बीजेपी ने महिला वोटरों को साधने के लिहाज से भी शकुंतला पोर्ते को मौका दिया है।

अभी कौन हैं प्रतापपुर से विधायक

छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतापपुर सीट से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2018 में प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भारतीय जनता पार्टी के रामसेवक पैकरा को 44 हजार 105 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूली शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ योजना आयोग के अध्यक्ष हैं।

प्रतापपुर विधानसभा में वोटर्स का गणित

  • कुल मतदाताओं – 108325
  • पुरुष मतदाताओं की संख्या- 54112
  • महिला मतदाताओं की संख्या- 54212

प्रतापपुर विधानसभा की समस्याएं

  • प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र को अलग जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है।
  • प्रतापपुर विधानसभा चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है, जिसके कारण यहां हाथियों का प्रकोप बना रहता है।
  • आए दिन हाथी और इंसानों के बीच टकराव देखने को मिलता है। शासन प्रशासन द्वारा हाथियों के समस्या का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
  • जिले की खराब सड़कें भी एक मुद्दा है।

2018 विधानसभा चुनाव की तस्वीर

2018 में प्रतापपुर विधानसभा से कुल 18 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम इंडियन नेशनल कांग्रेस से 90148 वोट पाकर विजयी हुए थे। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के रामसेवक पैकरा रहे, उन्हें 46043 कुल वोट मिले थे।

प्रतापपुर विधानसभा का चुनावी इतिहास

पिछले तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी बारी बारी से इस सीट से जीतते आ रहे हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा के रामसेवक पैकरा को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हराया था। वहीं 2013 विधानसभा चुनाव में रामसेवक पैकरा ने डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के खिलाफ जीत दर्ज किया था। 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ही डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रामसेवक पैकरा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस तरह प्रतापपुर विधानसभा सीट में भाजपा और कांग्रेस दोनों का वर्चस्व रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!