ChhattisgarhRaipur

Chhattisgarh Assembly Elections 2023 : प्रथम चरण के 20 सीटों पर मतदान आज…

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव..प्रथम चरण के 20 सीटों पर मतदान आज..223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 40 लाख 78 हजार मतदाता..मतदान के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं..जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी..प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा

Related Articles

10 विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!