BilaspurChhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस सिन्हा होंगे नए चीफ जस्टिस

बिलासपुर। केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। इससे पहले 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ( supreme court)के कालेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा की थी।छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस रहे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है। वे कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं, केरल हाई कोर्ट के जस्टिस के. विनोद चंद्रन को पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

Related Articles

एक नज़र उनके योग्यता पर

जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस हैं। उन्होंने सन 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली। इसके पश्चात आठ सितंबर 1990 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन करवा वकालत की शुरुआत की। इलाहाबाद हाई कोर्ट में उन्हें प्रैक्टिस करते हुए उन्हें क्रिमिनल व सिविल मेटर में दक्षता हासिल हुई। इन मामलों में अधिवक्ता के रूप में काफी प्रसिद्ध हुए। 21 साल की वकालत के बाद बार कोटे से 21 नवंबर 2011 को वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हुए। दो साल से पहले ही छह अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में इलाहाबाद हाई कोर्ट में काम शुरू किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!