ChhattisgarhRaipur

Chhattisgarh Weather Alert: रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर / राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में रविवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। लगातार हो रही बारिश से जहां ठंडक बढ़ गई है, वहीं लोगों को उमस से राहत मिली है। लेकिन यही बारिश अब परेशानी का कारण भी बन रही है। बस्तर और सुकमा क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

Related Articles

मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने Chhattisgarh Weather Alert जारी करते हुए 31 अगस्त को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। दुर्ग और सुकमा में पहले ही तेज बारिश दर्ज की जा चुकी है।

बिजली गिरने और आंधी-तूफान की चेतावनी

बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घरों से बाहर न निकलें। यदि यात्रा कर रहे हों, तो खुली जगह या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!