ChhattisgarhRaipur

माँझी चालकी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया भोजन

रायपुर : आमचो बस्तर क्लब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माँझी चालकी के साथ दोपहर का भोजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया।

Related Articles

उन्होंने सी-मार्ट में उपलब्ध हस्तशिल्प, बांसशिल्प, बेल मेटल, बस्तर कोसा से निर्मित कपड़े, हथकरघा, वन उत्पाद, महिला समूहों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने जामुन जूस, आमला आचार, आमला जूस, महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, बस्तर काजू, जिमिकंद आचार, फॉरेस्ट हनी, टमाटर चटनी, विष्णु ब्राह्मी भृंगराज केश तेल, हवन एवं पूजन सामग्री की खरीदी की और संभागीय सी-मार्ट की बोहनी कराई। मुख्यमंत्री संग सी-मार्ट पधारे सभी जनप्रतिनिधियों ने जामुन जूस और मसाला काजू का स्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही कृषक एवं वनोपज संग्राहक, हस्तशिल्पकार, स्थानीय प्रसंस्करणकर्ता व निर्माताओं की आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के पुराने बस स्टैण्ड के निकट नगर निगम के काॅम्पलेक्स में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया।

लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित सी-मार्ट में विभिन्न शासकीय व अर्धशासकीय संस्थाओं, गोठानों, स्व-सहायता समूहों, कृषि उत्पादक संगठनों के माध्यम से राज्य के कृषकों, कामगारों, शिल्पकारों, बुनकर इत्यादि के द्वारा उत्पादित सामाग्री विक्रय के लिए उपलब्ध होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!