ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज WRS कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज  रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन( patan) तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगं और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस( WRS) कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आयेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!