ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कुनकुरी में करेंगे रोड-शो, जशपुरिया अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज  जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 11 हजार 99 करोड़ 27 लाख रुपए के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 3 हजार 264 करोड़ 93 लाख रूपए के 53 कार्यों का लोकार्पण और 7 हजार 834 करोड़ 34 लाख रूपए के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय करेंगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों में जशपुर विधानसभा के 5 हजार 698 करोड़ 25 लाख रूपए के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4 हजार 50 करोड़ 16 लाख रूपए के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 1 हजार 350 करोड़ 86 लाख रूपए के कुल 35 कार्य भी शामिल हैं।साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय दिलीप सिंह जुदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!