Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद-राजनांदगांव दौरे पर

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल गरियाबंद-राजनांदगांव दौरे पर रहेंगें। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत गुरजीभाठा (अ) आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रोटोकाल जारी हो चुका है जिससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर जोरदार तैयारी किया जा रहा है और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशाल पंडाल के साथ कुर्सी लगाई जा रही है साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सुनने हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!