ChhattisgarhRaipur

सड़कों पर फिर से दौडे़गी सिटी बसें,इस रूट से गुजरेगी…

 रायपुर  : आज जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सिटी बस के संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में यातायात विभाग के अधिकारी, यूनियन ट्रांसपोर्ट के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित को देखते हुए सिटी बस का सफल संचालन कैसे किया जाए इस पर केंद्रित था।

नगरीय क्षेत्रों में 70 सिटी बसों का चलना तय हआ है जिसके लिए विभाग के द्वारा टंेडर निकाला गया था, यह टेंडर रिलायंस टूर एंड टेªव्हलस को नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न रूटों के लिए प्राप्त हुआ है। इस बैठक में परिवहन मंत्री का स्पष्ट मत था कि आम नागरिकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए, प्राइवेट बस संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना।

रूट में क्षेत्र की परिधि की सीमा में भी बदलाव किया गया।

सिटी बस संचालन के लिए कुल 21 रूट निर्धारित किए गए थे। जिसमें आपसी समझौते के बाद रूट चार्ट की रिमैपिंग कर इन्हें 17 कर दिया गया और कुछ रूट में क्षेत्र की परिधि की सीमा में भी बदलाव किया गया।मीटिंग में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शहरी नियोजन के लिए कुशल सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता होती है, जिसे कि हम सिटी बस को पुनः चालु कर पुरा करना चाहते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!