NationalPolitical

CM ने की घोषणा : 1 जुलाई से मिलेगी 200 यूनिट बिजली फ्री

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज सिद्दारमैया सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जिन 5 गारंटी का ऐलान किया था, उसे इसी वित्त वर्ष में लागू कर दिया जाएगा।

1 जुलाई से 200 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

सिद्दारमैया ने बैठक के बाद एलान किया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी 1 जुलाई से मिलनी शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई तक बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें देना होगा।

कब लागू होगी बाकी योजनाएं

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता राशि देने की शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी। ‘अन्न भाग्य’ के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि ‘शक्ति’ योजना के तहत एक जून से महिलाएं कर्नाटक में एसी, लग्जरी बसों के अलावा सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

गारंटी कार्ड बांटेगी सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और कहा कि हम सभी वादों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!