Chhattisgarh

कांग्रेस के सम्मेलन में भावुक हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- यहां डर का माहौल था लेकिन अब समय बदला

जगदलपुर। बस्तर में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कुमारी सेलजा शामिल हुए। सम्मेलन में संभाग के अलग-अलग जिले के कांग्रेस पार्षद, अध्यक्ष, MLA, महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष स्तर के नेताओं को ही बुलाया गया।

Related Articles

सम्मेलन को सबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। झीरम हमले को याद करते हुए सीएम भावुक हो गए। भूपेश बघेल ने कहा, बस्तर के लिए हमने अनेक योजनाएं दी है। यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं। हमने लोगों का विश्वास जीता है। बस्तर में पहले लोग आने से डरते थे। यहां डर का माहौल था लेकिन अब समय बदला है। जगह-जगह पर विकास के काम हुए हैं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी सेलजा बोलीं, कांग्रेस पार्टी ने जोखिम उठाई। जोखिम के साथ आगे बढ़ी है। आप सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के सिपाही हैं। हमारे सामने BJP केंद्र में सरकार चला रही है। 15 साल यहां सरकार चलाई इनके विचारधारा सिर्फ झूठ है। जुमलेबाजी करके सत्ता पर आई है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने जो काम किया है, ऐसा काम पूरे इतिहास में छत्तीसगढ़ में नहीं हुआ होगा। आज बस्तर की तस्वीर बदल गई है।

कुमारी सेलजा ने कहा, 2014 से पहले गैस का रेट 410 रुपए था। अब 1200 से ऊपर हो गया है। पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। यदि केंद्र के भरोसे रहे तो बस्तर का कोई व्यक्ति घर नहीं चला सकता है। बस्तर के वनोपज और हमारे काम की वजह से यहां काम हुआ है। चीन हमारे देश में घुसता जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं है कि वे कुछ कर सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!