ChhattisgarhPoliticalRaipur

CM अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों पार्टियों ने प्रदेश को लूटा 

रायपुर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के सामने मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियों ने प्रदेश को लूटा है इस दौरान अडानी को पीएम मोदी और सीएम भूपेश बघेल का मुँह बोला रिश्तेदार बताया इस मौके पर सबसे एक मौका देने की अपील की.


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की उनकी पार्टी बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी है. मनीष सिसोदिया जैसे एक साधु आदमी को इन लोगों ने जेल में डाल दिया. पांच साल के भीतर मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार किया और इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. 40% कमीशन वालों को जेल में नहीं डालेंगे. पीएम मोदी का एक मुंहबोला भाई अडानी है. उनको हसदेव जंगल दे दिया मोदी सरकार डबल इंजन वाली नहीं डबल कमीशन वाली सरकार है.


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह की सरकार के समय भ्रष्टाचार होता था. प्रदेश में हर तरह के माफिया हावी है अब भूपेश सरकार में हो रहा है ये दोनों जब तक रहेंगे तब तक माफियावाद हावी रहेगा हमें प्रदेश में एक मौका दो, हम माफिया खत्म कर देंगे. अगर आपको 0% कमीशन की सरकार चाहिए तो आम आदमी पार्टी को लाइये. दिल्ली में हमारी सरकार ने 5 साल में शानदार स्कूल बनाएं हैं.


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान (Bhagwat Maan) ने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा की पंद्रह लाख कितने लोगो को मिला जब कांग्रेस की सरकार थी उनके लोग देश को लुटते थे अब भाजपा वाले लूट रहे है जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की जब से पंजाब में उनकी सरकार आई है तब से सबसे सारे माफ़िया समाप्त कर दी गई अगर आप भी छत्तीसगढ़ में भ्रस्ट्राचार मुक्त सरकार चाहते है तो आपको आम आदमी पार्टी की सरकार लाना होगा एक मौका देना होगा तभी सबकी तकदीर बदलेगी

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!