ChhattisgarhRaipur

नवा रायपुर में CM बघेल ने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे। कार्यक्रम के दौरा सीएम बघेल ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना के लिए नवा रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद छत्तीसगढ़ के पहले चीफ जस्टिस रमेश सूरजमल गर्ग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ट्राइबल एरिया और गांवों में कॉलेज और इंस्टीट्यूट खोले जाने के साथ वहां जाने वाले को हर सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में जब आदमी सब पा लेता हैं, तो वापस गांव जाना नहीं जाना चाहता। ऐसे में गांव में क्या बचेगा? वहां यदि इंस्टीट्यूट खोलें तो शहर के आदमी जाएंगे।

इस दौरान इंस्टीट्यूट की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए मुख्यमंत्री बघेल से 5 एकड़ जमीन की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए नवा रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की। घोषणा सुनते ही हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!