Chhattisgarh

CM बघेल ने की देवभोग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा, 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए के 203 विकास कार्यों की दी सौगात

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं। वे अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। राजिमवासियों को मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए के 203 विकास कार्यों की सौगात दी है। देवभोग में उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर एवं रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण कर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी बांटे।

इसके साथ ही सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं भी की…

1. देवभोग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा.

2. झाखरपारा को उप-तहसील बनाने की घोषणा।

3. देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन बनाने की घोषणा।

4. देवभोग के बालक स्कूल के भवन का जीर्णोद्धार की घोषणा।

5. ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

6. देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा।

7. कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।

8. ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने की घोषणा।

9. बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा।

10. सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने की घोषणा।

11. ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!