Chhattisgarh

किसान बिसेलाल साहू के यहां CM बघेल ने किया भोजन ग्रहण

फिंगेश्वर  : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम  के दौरान   आम जनता से सीधा संवाद कर  ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं।  मुख्यमंत्री  बघेल आज भोजन ग्रहण करने फिंगेश्वर में किसान  बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में  बथुआ भाजी, तिवरा भाजी, जिमिकंदा, दाल पालक, बिजौरी, गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने  बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और  स्नेह के साथ परोसे  गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दिया बिसेलाल साहू  के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मत्री  अमरजीत भगत, राजिम विधानसभा के विधायक  अमितेश शुक्ल, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!