ChhattisgarhRaipur

CM बघेल ने पूर्व सांसद स्वर्गीय सोहन पोटाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कांकेर : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बाबूदबेना पहुंचकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय सोहन पोटाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि सोहन पोटाई आदिवासियों के बड़े नेता थे, वे आदिवासियों के अधिकार के लिए पूरे जीवनभर लड़ते रहे तथा चार बार लोकसभा में कांकेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री ने सांसद पोटाई के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा सांत्वना दी।

इस अवसर पर आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर लोक सभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, गौसेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरवर साहू, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, योजना आयोग के सदस्य विजय ठाकुर, जनपद अध्यक्ष अंतागढ़ बद्रीनाथ गावड़े, जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता, राधवेन्द्र राजपुत, भुनेश्वर नागराज, जनकनंदन कश्यप, विश्रामसिंह गावड़े, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!