ChhattisgarhRaipur

बीजेपी महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के बारे में भी बात कर ले : सीएम बघेल

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा है। स्वागत है। उन्हें हुंकार रैली करनी चाहिए पर पहले डॉ. रमन सिंह से पूछ लें कि 15 साल में शराबबंदी क्यों नहीं की? भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के बारे में भी बात कर ले।

स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी धरने में बुलाएं ताकि प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई इतनी बढ़ क्यों रही है? खाद्य तेलों के दाम में इतनी वृद्धि क्यों हो रही है? सीएम ने कहा कि आंदोलन करना है तो उत्तरांचल चले जाएं। अंकिता के साथ अन्याय हुआ है।

परिवार के लोग न्याय के लिए लड़ रहे हैं। उसके बारे में भी इन लोगों को बोलना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव और राजस्थान की राजनीति पर कहा कि कांग्रेस में चुनाव चल रहा है। नामांकन 30 तारीख तक होना है। कौन-कौन मैदान में रहेंगे या नहीं रहेंगे, वह स्पष्ट हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग बताएं उनके अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया? कोई नामांकन नहीं, कोई प्रत्याशी नहीं, कोई दावेदार नहीं, कोई हलचल नहीं, कोई चर्चा नहीं और अध्यक्ष बन गए। दो आदमी ने बना दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!