ChhattisgarhRaipur

बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को CM बघेल ने ट्रांसफर की राशि

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया। हितग्राहियों को 25 सौ रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। आज 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरित की गई है.

Related Articles

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत अब तक 70 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख 27 हजार लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और पोर्टल सभी दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!