ChhattisgarhRaipur

CM बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी…अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी घर बैठे दवाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब लोगों को घर बैठे दवाई मिल पाएगी। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की है। अब प्रदेश में दवाओं की होम डिलीवरी होगी। इसके लिए सरकार की तरफ से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि अब छत्तीसगढ़ में दवाईयों की होम डिलीवरी होगी। इसके लिए लोगों को 14545 नम्बर पर कॉल करना होगा। इस नंबर पर कॉल करने से जनता को दवाइयों की डिलवरी सीधे उनके घर पर मिलेगी। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!