ChhattisgarhRaipur

 भगवान श्री राम की 25 फीट की भव्य मूर्ति का CM बघेल ने किया अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम में महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया । इस अवसर पर उन्होंने राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग 3.30 किलोमीटर की लंबाई सड़क के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए भूमि पूजन किया ।

Related Articles

साथ ही नवीन मेला स्थल राजिम से लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 3.7 किलोमीटर है उसका भी भूमि पूजन किया गया। ज्ञात है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है ।यहां मेला महोत्सव स्थल पर 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया।

ज्ञात है कि इसे 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है ।इस भव्य एवं विशाल मूर्ति तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर इसे छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है।

इसे 8 फीट ऊंची नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!