Raipur

CM बघेल आज रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में कर्मा महोत्सव में लेंगे हिस्सा

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) 1 मई को राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित ‘श्रमिक सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 2.10 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे और वहां 2.55 बजे मेला भाठा मैदान में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!