ChhattisgarhRaipur

‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, ‘सोनाखान 1857’ और ‘जोहार गांधी’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी जयंती के अवसर पर शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Related Articles

‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम में आशीष सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सोनाखान 1857’ और आमिर हाशमी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जोहार गांधी’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक देवेन्द्र यादव, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य मौजूद हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!