ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने निलंबित नेता सीमा पात्रा की गिरफ्तारी पर बीजेपी पर ट्वीट कर साधा निशाना

 रायपुर :  झारखंड से रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा से निष्काषित नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तारी की ख़बर काफी चर्चित हो चुकी है। इस मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर BJP को घेरा है। BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि छग में BJP ने डेढ़ दशक आदिवासियों का शोषण किया, क्या BJP आदिवासियों को इंसान नहीं समझती, आदिवासियों को दोयम दर्जे का नागरिक मानती है? और साथ ही कहा कि संस्कारी’ पार्टी के नेताओं को जवाब देना होगा।

Related Articles

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा से निष्काषित नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरसअल, बीजेपी से निष्कासित सीमा पात्रा पर अपनी घरेलू नौकरानी के साथ अभद्र व्यवहार और उसे टॉर्चर करने का आरोप लगा है। सीमा पात्रा पर आरोप लगाया गया है कि बीते आठ सालों से सीमा के घर में एक दिव्यांग लड़की नौकरानी का काम कर रही है। इस दिव्यांग लड़की के साथ सीमा दुर्व्यवहार करती हैं। सीमा उस लड़की के साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार घरेलू सहायिका (नौकरानी) से बेरहमी से मारपीट मामले में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नौकरानी सुनीता का आरोप है कि सीमा पात्रा ने उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा। सीमा उसके साथ मारपीट किया करती थी। हैवानियत की हदें तब पार कर गईं जब रॉड से सुनीता के दांत तक तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं सीमा पर आरोप है कि सीमा पात्रा ने इस दौरान पीड़ित नौकरानी को कई बार गर्म तवे से दागा, जिसके निशान भी उसके शरीर पर मौजूद हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!