ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सामाजिक संगठन के एक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश गए हुए थे वही से उन्हें प्लेन से लाकर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है, नंद कुमार बघेल अपने सामाजिक संगठन के एक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गए थे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर जांच और इलाज के बाद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। उसके बाद उन्हें विमान से रायपुर लाया गया। वहां शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पेट में कुछ दिक्कत है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!