ChhattisgarhRaipurUncategorized

मुख्यमंत्री ने जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित वर्ष- 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि कैलेंडर में जशपुर जिले के मनोरम जलप्रपात, पर्वत, वन्य प्राणी, धार्मिक स्थलों सहित चाय बागान

, एडवेंचर स्पोर्ट्स और जनजातीय जीवन के पर्व-त्योहारों के दृश्यों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, विधायक श्री विनय जायसवाल, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सदस्य द्वय श्री अजय साहू और श्री विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।

Nitin Lawrence

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!