National

CM शिवराज ने दी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

देशभर में आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। वहीं इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देश और प्रदेशवासियों को आजादी के 77 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

साथ ही सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों से घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।

विकास के अन्य क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश काफी आगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के कई क्षेत्रों में कदम बढ़ाए हैं। हम अनेक योजनाएं लागू कर महिलाओं और बेटियों के सम्मान और स्वास्थ्य की रक्षा कर पाने में सफल हुए हैं। विकास के अन्य क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश काफी आगे है। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में स्वतंत्रता की वर्षगाँठ पर हो रहे कार्यक्रमों की सफलता की कामना भी की।

तिरंगा हमारा गौरव है,अभिमान है

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, “तिरंगा हमारा गौरव है, अभिमान है। आप सब भी इस गौरवपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें, अपने घर में तिरंगा फहरायें. हर घर तिरंगा जरूर फहराना है।” उन्होंने कहा आप सभी कल लाल परेड मैदान आइये और स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाइये. मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!