National

विधानसभा परिसर में सचिव एपी सिंह ने फहराया झंडा, शहींदों को किया नमन

राजधानी भोपाल में77 वा स्वतंत्रता बड़ी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर विधानसभा परिसर में विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने झंडा वंदन किया। झंडा वंदन कर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सभी को 77 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि, शहीदों को नमन करते हैं। जो तिरंगा झंडा आज फहराया है तीनों रंग हमारे मूल्यों का प्रतीक है। केसरिया रंग पराक्रम और शौर्य का प्रतीक है। सफेद रंग स्वच्छता और शुचिता का प्रतीक है। हरा रंग प्रगति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। हमारा देश आगे बढ़ रहा है। अपने अधिकारों कर्तव्य का समन्वय के साथ उपयोग करें।

हर घर तिरंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “हर घर तिरंगा” अभियान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में तिरंगा झंडा फहराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी अपने घर में तिरंगा झंडा फहराने का आहवान किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!