ChhattisgarhRaipur

लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं: CM विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है।

Related Articles

विदेश दौरे और निवेश समझौते

मुख्यमंत्री ने हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इस दौरे में विभिन्न कंपनियों से 6 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही जापान वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

मन की बात और प्रेरणा

नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करता है। करोड़ों लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनते हैं और देश में हुए नवाचार की जानकारी दुनिया तक पहुँचती है।

बस्तर बाढ़ और राहत कार्य

साय ने बस्तर में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि विदेश दौरे पर रहते हुए भी उन्होंने हालात पर नज़र रखी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा और राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

भारत की वैश्विक छवि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। सभी देशों से बेहतर संबंध बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है, और चीन के साथ भी सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!