ChhattisgarhPolitical

कांग्रेस के बयान अरुण साव का पलटवार, कहा- बजरंगबली और भगवान राम का आशीर्वाद राष्ट्र भक्तों के लिए

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर बजरंगबली वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक समझा, बजरंग बली को कैद करने की कोशिश की. बजरंगबली और भगवान राम का आशीर्वाद राष्ट्र भक्तों के लिए होगा. भाजपा पर होगा.मुख्यमंत्री बघेल के बुलडोजर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मोदी जी देश ही नहीं, दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्नाटक चुनाव पर कहा कि परिणाम आना बाकी है,

Related Articles

पूरा भरोसा हैं अच्छी खासी सीट मिलेगी. वहीं मुख्यमंत्री बघेल के बुलडोजर वाले बयान पर उन्होंने कहा मोदी जी आम लोगों के दिलों पर राज करते हैं. 9 सालों में गरीबों के लिए कई योजना चलाई. सर्वमान्य नेता हैं. छत्तीसगढ़ में जो हालात हैं, अपराध, भ्रष्टाचार, माफिया, धर्मांतरण यहां बढ़ा है, यहां जिहादियों-अपराधियों पर बुलडोजर चलेगा.

मोदी जी ने गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज, 6000 रुपए किसान समान निधि दिया. देश भर में सड़कों का जाल बिछाया, कई एयरपोर्ट बने, चारों तरफ चहुंमुखी विकास हुआ. कांग्रेसियों को विकास की बातें पचती नहीं, इसलिए बेतुका बयान दे रहे हैं.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!