
कर्नाटक परिणाम से जुड़े एक्जिट पोल से गदगद कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा पर तंज कस रहे है। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने (Amarjeet Bhagat)भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत होगी। मंत्री अमरजीत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक के नतीजों से बीजेपी के नाटक बंद होने की शुरुआत होगी।
224 विधानसभा सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार मैदान में
2,430 पुरुष और 184 महिलाएं
रुझानों में कांग्रेस आगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे। इन नतीजों पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत तमाम दलों की निगाहें लगी हुई हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना के लिए प्रदेश भर के 36 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2,430 पुरुष और 184 महिलाएं हैं। इसके अलावा, एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है। ताजा रुझानों में भी कांग्रेस भाजपा से काफी आगे चल रही हैं।









