Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस होगी मजबूत, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बात

 खरगोन  :  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची है। आज चौथे दिन यात्रा की शुरूआत खंडवा के मोरटक्का गांव से हुई है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व पार्टी के अन्य नेता, समर्थक भी मौजूद रहे। इसके अलावा यात्रा में मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में मंत्री TS सिंहदेव हुए शामिल

मंत्री TS सिंहदेव आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से यात्रा में चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा प्रजातांत्रिक बुनियाद रखेगी। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस मजबूत होगी। आखिरी के एक साल के लिए CM बनने के सवाल पर TS सिंहदेव ने कहा कि ये छोटी बात है राहुल गांधी के संकल्प के सामने। हम सब एक होकर काम कर रहे हैं।

मंत्री टीएस सिंहदेव के अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी और जल लेकर आए हैं। आज बाबा साहब की जन्म स्थली में पौधारोपण करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा का जबरदस्त असर है। अगले विधानसभा चुनाव में यात्रा का फायदा छत्तीसगढ़ में दिखेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!