ChhattisgarhRaipur

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

  रायपुर : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा अनुभवहीन और दिग्धभ्रमित हैं। नागरिक सुरक्षा की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत लगातार जारी है। बलौदा बाजार हिंसा के बाद से ही कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है और एक दिवसीय प्रदेश भर में आंदोलन भी किया था। इसी बीच कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक बार फिर से लचर कानून व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 24 जुलाई को प्रदेश भर के हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे और नागरिक सुरक्षा की मांग करेंगे, उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना तीन बच्चियों का बलात्कार हो रहा है हत्या, चोरी, डकैती, बढ़ रही है गृह मंत्री विजय शर्मा अनुभवहीन हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए, प्रदेश की जनता को 6 माह में ही लगने लगा है कि राज्य में कोई सरकार है या नही हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!