ChhattisgarhRaipur

9 अगस्त से शुरू होगी कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा, सीएम भूपेश पाटन से करेंगे अगुवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस 9 अगस्त से हर जिले में आजादी गौरव यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए विधायकों और पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों को प्रभारी बनाया है।

Related Articles

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। वहीं मंत्रियों को भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर पदयात्रा का लक्ष्य तय किया है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, दलित कार्यकर्ताओं के घर रात्रि विश्राम और भोजन करेंगे।

बता दें कि प्रदेश की 90 सीट में से 71 पर कांग्रेस के विधायक हैं। अधिकांश स्थान पर पिछले चुनाव के प्रत्याशियों को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव और विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत सक्ती विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे। वहीं रायपुर दक्षिण का प्रभारी पूर्व महापौर और लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रमोद दुबे को बनाया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!