ChhattisgarhRaipur

धरसींवा से कांग्रेस का दांव, अनुज शर्मा के खिलाफ मैदान में छाया वर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में उथल पुथल मची हुई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने अपने उम्मदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट मे 53 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

दक्षिण विधानसभा से जहां महंत राम सुंदर दास को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं रायपुर पश्विम से विकास उपाध्याय को प्रत्याशी चुना गया है। रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके ​अलावा धरसींवा से छाया वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दें कि धरसींवा विधानसभा को वर्मा का गढ़ माना जाता है। जहां कांग्रेस ने छाया वर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी से एक्टर अनुज शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!