ChhattisgarhRaipur

इंडिगो की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में विवाद,हवाई जहाज में बस-ट्रेन जैसे सीट के लिए हुआ झगड़ा….

रायपुर :  सुविधा के लिहाज से आजकल विमानों की हालत बस और ट्रेन जैसे हो गई है. बस और ट्रेन की तरह प्लाइट में भी सीट को लेकर यात्रियों के बीच झगड़ा होने लगा है. ऐसा ही वाकया इंडिगो की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में देखने को मिला.

Related Articles

दरअसल, इंडिगो की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में एक ही सीट दो अलग-अलग लोगों को दे दी गई थी. दोनों यात्रियों के फ्लाइट में सवार होने के बाद जब बैठने की नौबत आई तो विवाद की स्थिति बन गई. यहां तक बस और ट्रेन में जैसे झगड़ा होते हैं, वैसे ही स्थिति फ़्लाइट में बन गई. इसी फ्लाइट से कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह दिल्ली से रायपुर लौट रहे थे.

यात्रियों के बीच विवाद से बन रही स्थिति को देखते हुए इंडिगो प्रशासन ने एक यात्री को दूसरी सीट अलॉट की. हालांकि, हवाई जहाज में ऐसा नहीं होता, जब एक सीट दो अलग-अलग लोगों को दे दी गई हो. लेकिन इंडिगो की फ्लाइट में बनी स्थिति ने यात्रियों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!