Chhattisgarh

लोकसभा चुनाव के लिए क्रिकेटर शुभमन गिल बनाए गए पंजाब के ‘State Icon’, चुनाव आयोग ने बताई वजह

चंडीगढ़। पंजाब के चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावको देखते हुए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को स्टेट आइकन बनाया है। इसके पीछे चुनाव आयोग का मकसद वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सोमवार को बताया कि शुभमन गिल लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न अभियानों का हिस्सा बनेंगे।

चुनाव आयोग ने आज घोषणा करते हुए बताया कि, मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि इस बार 70 पार का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इसके लिए भारतीय क्रिकेटर गिल को स्टेट आइकन बनाया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने ‘इस बार 70 पार’ का लक्ष्य बनाया है। पंजाब में 2019 के लोकसभा चुनावों में 13 सीटों के लिए 65.96 प्रतिशत मत पड़े थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!