ChhattisgarhBhilai-Durg

CRIME : एकतरफा प्यार में युवती पर जानलेवा हमला, आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दुर्ग। जामगांव आर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला एकतरफा प्यार का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

ग्राम गब्दी निवासी श्रवण कुमार नेताम (22 वर्ष) अपने पड़ोस की युवती धनेश्वरी यादव (22 वर्ष) से एक तरफा प्रेम करता था। धनेश्वरी उसे पसंद नहीं करती थी। 1 नवंबर की देर शाम अचानक आरोपी युवती के घर पहुंचा। वह युवती से कहने लगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। अगर वो उसकी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होगी। जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से धनेश्वरी के गले में वार कर दिया। इससे धनेश्वरी घायल हो गई। इसके बाद श्रवण वहां से फरार हो गया। धनेश्वरी के माता पिता ने तुरंत डायल 112 और जामगांव आर पुलिस को फोन करके सूचना दी। जामगांव आर पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची। इसके बाद आरोपी श्रवण को खोजबीन में जुट गई।

पुलिस श्रवण को पकड़ने के लिए तलाश कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस गब्दी गांव के सुनसान क्षेत्र में खेत किनारे पहुंची। पेड़ पर उसने फांसी लगाई थी। पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भिजवाया। युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!