ChhattisgarhRaipur

CRIME : दिनदहाड़े हत्या की कोशिश, ईट से वार कर किया लहूलुहान; आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। एक बदमाश ने युवक पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। मामला सरस्वती नगर थाना इलाके के कोटा का है।

कोटा निवासी महेश घृतलहरे कोकाकोला के डीपो में सेल्समेन का काम करता है। 17 मार्च शुक्रवार को ये अपने घर के पास सैलून में बाल कटवाने पहुंचा था। पीछे से इसी इलाके में रहने वाला बदमाश राजू यादव ईंट लेकर आया। उसने महेश को सैलून से बाहर निकाला और पीटने लगा। बीच सड़क पर लाकर कई बार ईंट से महेश को मारा। वो बार-बार ईंट से महेश पर जानलेवा हमला कर रहा था। काफी खून बहने लगा तो राजू भाग गया। ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

घटना के बाद महेश सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसने किसी तरह से पुलिस की डायल 112 से मदद ली। तब डायल 112 मौके पर पहुंची। तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। फिर परिजनों को पुलिस ने ही जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं महेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसके बाद कोटा इलाके में ही आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका महेश के साथ झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए उसने महेश पर हमला किया था। पुलिस ने राजू के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!