ChhattisgarhRaipur

BREAKING : नहीं होंगे CWC चुनाव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे सदस्यों को नॉमिनेट

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की मौजूदगी में कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। ढाई घंटे चली स्टियरिंग कमेटी की बैठक में खुलकर बातचीत हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी बातें रखी। ये बातें बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा।

Related Articles

जयराम रमेश ने कहा कि सीडब्ल्यूसी का चुनाव नहीं होगा। सर्वसम्मति से ये तय किया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी नॉमिनेट करेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को सीडब्ल्यूसी में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी के नेता, सभी पीसीसी डेलीगेट्स इसका समर्थन करेंगे।

जयराम रमेश ने कहा, प्लिनरी सेशन में पार्टी के संविधान में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। करीब 16 प्रावधानों में संशोधन और 32 नियमों में संशोधन पर प्लिनरी सेशन में चर्चा होगी। संशोधन में सबसे महत्वपूर्ण ये है कि दलित, आदिवासी, महिला, युवाओं का प्रतिनिधित्व पार्टी में निश्चित किया जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!