BilaspurChhattisgarh

गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मिला छात्रा का शव

बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में पुलिस को एक छात्रा का शव मिला. जिसकी पहचान कोरबा निवासी स्वाति साहू के रूप में हुई. मृतिका इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा थी. 2 दिन पहले थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. शनिवार शाम उसकी लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है. मामले में मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं कोनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

आप को बता दे की कोरबा निवासी मृतिका स्वाति साहू कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पहले जब वह हॉस्टल नहीं लौटी, तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोनी थाने दर्ज कराई गई थी. पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्रा की तलाश कर रही थी. इसी बीच शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पानी टंकी के पास डेड बॉडी पेड़ से लटकी है. पुलिस मृतका के परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, तो उसकी पहचान स्वाति साहू के रूप में हुई.इधर परिजनों ने स्वाति के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए हत्या की बात कही है. वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच और पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने पर सच सामने आने की बात कह रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!