ChhattisgarhRaipur
छत्तीसगढ़ में भी चुनाव आयोग से मतदान तिथि बदलने की मांग…पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में 7 और 17 नवंबर को मतदान की तिथि तय की गई है
और अब आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव ने ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि छठ पर्व और चुनाव आसपास होने से प्रदेश के मतदाता पशोपेश की स्थिति में हैं। चुनाव आयोग को चाहिए कि विधानसभा चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दी जाए।
उत्तम जायसवाल ने निर्वाचन आयोग से प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दरअसल, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है।








