National

GST राहत के बावजूद हिमाचल में सीमेंट महंगा, जनता क्यों परेशान?

Shimla। हिमाचल प्रदेश की जनता को सीमेंट पर मिली GST राहत का फायदा नहीं मिल पाया है। देशभर में GST बचत उत्सव की धूम मची हुई है, लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं जैसे बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ के नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर देशभर में सीमेंट पर GST घटाकर 18 प्रतिशत किया गया था, जिससे प्रति बोरी 30 रुपए तक की राहत मिलनी थी।

हालांकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने इस राहत को जनता तक पहुँचने नहीं दिया। प्रदेश में सीमेंट की 50 किलो बोरी पर एंटी डंपिंग ड्यूटी के नाम पर 16 रुपए टैक्स वसूला जा रहा है। नतीजा यह हुआ कि हिमाचल में बनने वाला सीमेंट पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगा बिक रहा है। नड्डा ने कहा कि सरकार ने केवल सीमेंट ही नहीं, बल्कि पानी के बिल और स्टांप ड्यूटी पर भी टैक्स बढ़ा दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे भारत में दशहरा और मां दुर्गा के पावन पर्व के अवसर पर लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से 22 सितंबर से देशभर में GST बचत उत्सव चल रहा है, जिसमें दैनिक जरूरत के अधिकांश सामानों पर GST या तो जीरो कर दिया गया है या काफी कम कर दिया गया है। इससे आम जनता को राहत मिली है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं पहुंचाया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!