National

सावन के दूसरे सोमवार बाबा महाकाल मंदिर में लगा भक्तों का तांता, क्रिकेटर उमेश यादव ने भी किए दर्शन

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज दूसरे सावन सोमवार के सुबह भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल से मनोकामना भी की। बता दें कि, क्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।

बता दें कि, देशभर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए शिव भक्त आज सुबह-सुबह मंदिरों में उमड़े। मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में रात 2:30 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए और भगवान की भस्म आरती की गई।

भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद किक्रेटर उमेश यादव ने कहा कि, सावन में बाबा महाकाल का दर्शन करना सोने पर सुहागे की तरह है।  हमेशा ही मुझे बाबा महाकाल की आरती और यहां की सकारात्मक ऊर्जा अपनी ओर खींच लाती है। यहां की कमेटी का धन्यवाद जिन्होंने दर्शन की अच्छी से अच्छी व्यवस्था कर रखी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!