National

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील का निधन, कल देर रात अस्पताल में कराया गया था भर्ती

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का आज निधन हो गया है। उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्हें हार्ट संबंधित दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 72 साल के थे।

बता दें कि कांग्रेस नेता आरिफ अकील को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद रविवार रात ही भोपाल के अपोलो सेज हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां का इलाज चल रहा था लेकिन आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

आरिफ अकील 1990 में भोपाल उत्‍तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। सन 1998 से लेकर 2018 तक इस सीट पर आरिफ अकील ही जीतते रहे। इसके बाद उनके बेटे ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!