National

Gold Price Today: सोना ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, 6,000 रुपये टूट गए दाम, तुरंत जानें 22 से 24 कैरेट का भाव

नई दिल्लीः देशभर में फेस्टिव सीजन चल रहा है, जिसके चलते बाजारों में ग्राहकों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। कल यानि गुरुवार को करवाचौथ का त्योहार है, जिसमें सुहागन महिलाएं व्रत रहकर अपने पति की स्वस्थ और दीर्घायु आयु की कामना करती हैं। ऐसे मौके पर देशभर के बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

दूसरी ओर सर्राफा बाजारों में भी ग्राहकों की खूब चहल-पहल बढ़ गई है, जिसकी वजह त्योहार के साथ कम होती कीमतें भी हैं। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर यह सबसे बढ़िया मौका है, क्योंकि गोल्ड इन दिनों उच्चतम रेट से करीब 6,000 रुपये कम में बिक रहा है। बुधवार सुबह सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

अब भारत में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) के सोने का भाव 50,740 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 46,470 रुपये है।

  • इन महानगरों में जानिए सोने का भाव

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज सोने का भाव 24 कैरेट (10 ग्राम) 52,285 रुपये दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 47,927 रुपये है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 51,330 रुपये, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का 47,050 रुपये है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 51,160 रुपये है। 22 कैरेट (10 ग्राम) का 46,900 रुपये है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव 51,160 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 46,900 रुपये है।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की तरह, 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव 51,160 रुपये दर्ज किया जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत आज 46,900 रुपये है।

  • मिस्ड कॉल करें और जानें सोने का ताजा भाव

आप आराम से 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इससे आपको सोना-चांदी के रेट की ताजा जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!