Mahasamund

12 लाख रूपये का मादक पदार्थ जब्त…अवैध गांजे की तस्करी करते महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद।  जिला पुलिस अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र में अलग-अलग तीन मामलों में गांजा तस्करी करने वाले एक महिला और 5 पुरुष गांजा तस्करों को 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

कोमाखान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 353 में आकाश ढाकड़ पिता संतोष ढाकड़ विदिशा मध्य प्रदेश, अभिषेक अहिरवार पिता भवर सिंह के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। वहीं दूसरे प्रकरण में मीना कोल पति रतन कोल रीवा मध्य प्रदेश के पास 10 किलो गांजा बरामद किया गया। तो वहीं तीसरे मामले में कोमाखान पुलिस ने अभिषेक देव ढलिया पिता सुभाष चंद्रा ढलिया अनवर पिता मुनिबर सोनीपत हरियाणा निवासी के कब्जे से पुलिस ने 20 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 50 किलो गांजा जिसकी कीमत 12,50000 बताई जा रही है। गिरफ्तार सभी 6 आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!